Khabar Baazi
सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से बुधवार को कोर्ट में उनकी मेडिकल रिपोर्ट पेश करने को कहा है. कोर्ट में इस मामले की बुधवार को भी सुनवाई होगी.
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की. केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की याचिका का सरकारी वकील ने विरोध किया और कहा कि जब आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी और वह यूएपीए कानून के तहत बंद हैं तो उसके लिए नियमित जमानत याचिका दाखिल हो.
लाइव लॉ की खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार ने कप्पन के उन आरोपों से इंकार कर दिया कि, उसे अस्पताल के बेड पर चेन से बांधा गया है. केयूडब्लूजे ने अपनी याचिका में पत्रकार सिद्दीक कप्पन को एम्स या सफदरजंग अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग की है.
इससे पहले सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सिद्दीकी कप्पन को बेहतर इलाज मुहैया कराने की मांग की थी.
गौरतलब है कि हाथरस मामले की रिपोर्टिंग के लिए जा रहे केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन और तीन अन्य को मथुरा पुलिस ने पांच अक्टूबर को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था, जब वे दलित लड़की के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए हाथरस जिले में स्थित उसके गांव जा रहे थे.
बता दें कि हाथरस में एक दलित लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी और बाद में उसकी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत्यु हो गई थी. जिसके बाद इस मामले ने दुनिया भर में तूल पकड़ लिया था. तब पत्रकार कम्पन की गिरफ्तारी की काफी कड़ी आलोचना हुई थी.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra