Khabar Baazi
पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट करने की मांग
केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को बेहतर इलाज मुहैया कराने को लेकर केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
लाइव लॉ की खबर के मुताबिक, केयूडब्लूजे ने अपनी याचिका में कहा हैं, “बाथरूम में गिर जाने से सिद्दीकी को काफी चोटें आई हैं, साथ ही उन्हें कोरोना भी हो गया है. उनका मथुरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है. लेकिन उन्हें वह इलाज नहीं मिल पा रहा है जो मिलना चाहिए इसलिए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल या सफरदजंग में भर्ती कराया जाए.”
दलील में आगे कहा गया है कि बिगड़ती स्वास्थ्य स्थितियों को देखते हुए और न्याय के हित में कप्पन तो तुंरत स्थानांतरित कर दिया जाए. इससे पहले केयूडब्लूजे ने एक अतिरिक्त याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर कर बताया था कि, कप्पन का पीएफआई से कोई संबंध नहीं है. संगठन ने कहा कि यूपी सरकार ने इस मामले के दो हलफनामों में असंगत रुख अपनाया है.
गौरतलब है कि हाथरस मामले की रिपोर्टिंग के लिए जा रहे केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन और तीन अन्य को मथुरा पुलिस ने पांच अक्टूबर को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था, जब वे दलित लड़की के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए हाथरस जिले में स्थित उसके गांव जा रहे थे.
बता दें कि हाथरस में एक दलित लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी और बाद में उसकी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत्यु हो गई थी. जिसके बाद इस मामले ने दुनिया भर में तूल पकड़ लिया था. तब पत्रकार कम्पन की गिरफ्तारी की काफी कड़ी आलोचना हुई थी.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra