Newslaundry Hindi
असम सरकार के मंत्री ने पत्रकार को दी 'पैर तोड़ने और बर्बाद' करने की धमकी
पश्चिम बंगाल के पड़ोसी राज्य असम में भी विधानसभा चुनाव हो रहा है. हालांकि बंगाल जैसी कवरेज असम को नहीं मिल रही है. यहां बीजेपी की सरकार है और फिर से सत्ता में बने रहने के लिए मेहनत कर रही है, लेकिन अखबारों में गलत विज्ञापन और पत्रकार को धमकी देने से बीजेपी सरकार की काफी बदनामी हो रही है.
ताजा मामला राज्य में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज चैनलों में से एक प्रतिदिन टाइम्स के रिपोर्टर को धमकाने का है. असम सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री पीयूष हजारिका ने पत्रकार को ‘उनके घर से घसीटकर बाहर निकालने और ‘‘गायब’’ करने की धमकी दी.’
प्रतिदिन टाइम्स ने धमकाने वाला ऑडियो भी जारी किया है जिसमें मंत्री पत्रकार को धमका रहे हैं. ऑडियो में मंत्री बोल रहे हैं कि, “तुम नहीं जानते पीयूष हजारिका कौन है. आज चुनाव खत्म हो गया है, मैं वहां आकर तुम्हारे पैर तोड़ दूंगा, तुम्हें बर्बाद कर दूंगा.”
इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक, मंत्री ने पत्रकार को यह धमकी इसलिए दी क्योंकि चैनल ने उनकी पत्नी का वह वीडियो चलाया था जिसमें चुनावी सभी को संबोधित करते हुए कह रही थी कि जो सीएए का विरोध कर रहा है उसे देश से बाहर फेंक दिया जाएगा.
इस बीच असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन दिया और मंत्री की उम्मीदवारी रद्द करने तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की.
Also Read: असम में खेल पत्रकार की रहस्यमय हालत में मौत
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian