Newslaundry Hindi
हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने ओयो में किया 54 करोड़ रुपए का निवेश
हिन्दुस्तान टाइम्स के स्वामित्व वाली हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) ने हॉस्पिटैलिटी कंपनी ओयो रूम्स में 54 करोड़ रुपए का निवेश किया है. कंपनी ने यह निवेश ओयो में सीरीज एफ-1 राउंड फंडिंग के हिस्से के रूप में किया है. बता दें कि ओयो को सॉफ्टबैंक विजन फंड, सिकोइया कैपिटल, लाइटस्पीड वेंचर, एअरबीएनबी और हीरो एंटरप्राइज जैसे निवेशकों का समर्थन प्राप्त है.
ओयो रेग्युलेटरी फाइलिंग के अनुसार हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड ने 125 सीरीज एफ-1 अनिवार्य परिवर्तनीय संचयी वरीयता शेयरों (सीरीज एफ 1 सीसीसीपीएस) की सदस्यता ली है. इसमें कहा गया है कि एचएमवीएल ने निजी नियोजन के माध्यम से 100 रुपये अंकित मूल्य वाले 43.2 लाख रुपये प्रति सीरीज एफ-1 सीसीसीपीएस के इश्यू मूल्य पर कुल 54 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
ओयो होटल और होम्स की चैन दुनियाभर के होटलों में अग्रणी है. ओयो आज अमेरिका, यूरोप, यूके, भारत, मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और जापान सहित 80 देशों में 800 से अधिक शहरों में काम कर रहा है.
एचएमवीएल ने इसके अलावा 2020 में नई डिजिटल कंपनियों जैसे मोबिक्विक, रिव्यू एड्डा, हुबहॉपर डॉट कॉम और ज़्वेस्टा में भी निवेश किया है. नवंबर 2020 में एचएमवीएल ने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म मोबिक्विक में 41.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था.
एचएमवीएल बोर्ड ने अक्टूबर 2020 में पद्मा इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड (रिव्यूअड्डा) में इक्विटी शेयरों और परिवर्तनीय इक्विटी-लिंक्ड उपकरणों में 6 करोड़ रुपए तक निवेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. रिव्यूअड्डा का स्वामित्व और संचालन www.reviewadda.com करता है जो विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चयन और आवेदन करने में प्रवेश चाहने वालों की मदद करता है.

Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian