Newslaundry Hindi
आज तक के पत्रकार साबिर शेख का लंबी बीमारी के बाद निधन
आज तक के पत्रकार साबिर शेख का गुरुवार को निधन हो गया है. वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे. उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था. साबिर सेख कई वर्षों से इटावा जिले में आजतक के जिला संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे थे. उनके निधन की खबर से मीडिया जगत के कई पत्रकारों ने दुख जाहिर किया है.
आज तक के एंकर राहुल कंवल ने भी साबिर शेख की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- "बेहतरीन पत्रकार, पेशे को लेकर बेहद ईमानदार, एक से बढ़ कर एक रिपोर्टिंग की इबारत लिखने वाले साबिर शेख अब हमारे बीच नहीं रहे. इटावा जिले से उन्होंने हमेशा ‘सबसे तेज’ रिपोर्टिंग कर आजतक चैनल की टैगलाइन को साकार किया. साबिर शेख आपकी कमी हमेशा महसूस होगी...विनम्र श्रद्धांजलि."
वहीं एबीपी न्यूज के पत्रकार पंकज झां ने भी ट्वीट किया- "आज तक न्यूज़ चैनल के इटावा संवाददाता साबिर शेख का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया. सालों से उन्हें पूरी ईमानदारी से काम करते और हमेशा मुस्कुराते देखा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें."
साबिर शेख की मौत पर समाजवादी पार्टी ने भी दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया- "आज तक न्यूज़ चैनल के इटावा संवाददाता श्री साबिर शेख साहब का कैंसर की बीमारी के कारण असमय निधन अत्यंत दुःखद! दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान. शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना. विनम्र श्रद्धांजलि!"

Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
नेहा सिंह राठौर वाले मामले में एबीपी की कार्रवाई, तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान