Newslaundry Hindi
राघव बहल ने क्विंट के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा
मीडिया दिग्गज राघव बहल ने क्विंट डिजिटल मीडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने इस फैसले की जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बुधवार को दी. हालांकि नॉन एग्जीक्यूटिव प्रोमोटर डायरेक्टर की हैसियत से वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में बने रहेंगे.
मिंट की खबर के मुताबिक, साल 2015 में राघव बहल और उनकी पत्नी रितु कपूर ने क्विंटिलियन मीडिया की स्थापना की थी. कंपनी ने अमेरिकी दिग्गज कंपनी ब्लूमबर्ग से साथ मिलकर काम शुरू किया. जिसके बाद कंपनी की तैयारी एक बिजनेस न्यूज़ चैनल खोलने की भी थी, लेकिन भारत सरकार से ब्राडकॉस्ट का लाइसेंस नहीं मिल पाने के कारण आखिरकार साल 2019 में कंपनी ने चैनल को बंद करने का फैसला किया.
गौरव मर्केंटाइल्स में कंट्रोलिंग शेयर खरीदने के बाद बहल ने क्विंटलियन मीडिया का नाम बदलकर क्विंट डिजिटल मीडिया कर दिया, जिसके बाद कंपनी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट कराया गया था.
क्विंट डिजिटल मीडिया ग्रुप तीन डिजिटल प्लेटफार्म को चलाती है, जिसमें द क्विंट, क्विंट हिंदी और फिट क्विंट शामिल हैं.
ग़ौरतलब है कि भारत सरकार ने सिंतबर 2019 में भारत में डिजिटल मीडिया में विदेशी निवेश की सीमा को 26 प्रतिशत कर दिया था और पिछले महीने ही सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कर दिया है.

Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage