Newslaundry Hindi
‘पूछता हैं भारत’ शो के एपिसोड को लेकर यूके ने लगाया 20000 यूरो का जुर्माना
रिपब्लिक टीवी के शो के कंटेट को लेकर यूके की ब्राडकॉस्टिंग नियामक संस्था ने चैनलों को यूके में ब्राडकॉस्ट करने वाली कंपनी पर £20000 (करीब 18 लाख) का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना नियामक ने अर्णब गोस्वामी द्वारा होस्ट किए गए ‘पूछता हैं भारत’ शो के एपिसोड पर लगाया है.
वर्ल्डव्यू मीडिया नेटवर्क के खिलाफ सुनाए गए फैसले में ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग संस्था ने कहा, “6 सिंतबर 2019 को प्रसारित ‘पूछता हैं भारत शो’ में नफ़रत फैलाने और अत्यधिक अपमानजनक भाषा का उपयोग किया गया हैं जो नियम 2.3, 3.2 और 3.3 का उल्लंघन है.”
आदेश की कॉपी के मुताबिक, इस डिबेट में चंद्रयान- 2 को चंद्रमा पर भेजने के भारत के प्रयास पर था, और बहस "भारत-पाकिस्तान संबंधों" पर केंद्रित थी.
ऑफकॉम ब्रीच डिसिजन ने पाया कि ‘पूछता हैं भारत’ एपिसोड में होस्ट और उनके मेहमानों ने पाकिस्तानी लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया और पाकिस्तानी लोगों पर अपमानजनक टिप्पणियां की.
अपने इस शो में होस्ट ने पाकिस्तान के लोगों पर टिप्पणी करते हुए कहा, “उनके वैज्ञानिक, डॉक्टर, नेता सभी आतंकवादी है; यहां तक की सभी खिलाड़ी भी आतंकवादी है; वहां के सभी लोग आतंकवादी है.” इस शो में एक गेस्ट ने पाकिस्तान के “वैज्ञानिकों” को “चोर” कहा, तो वहीं दूसरे ने पाकिस्तान के लोगों को “भिखारी” कहा.
ऑफकॉम ने कहा, हम इन बयानों को घृणा फैलाने वाला मानते हैं क्योंकि सिर्फ नागरिकता के आधार पर पाकिस्तान के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणियां की गईं. शो में कहीं गई कई बातें लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं जिसे हम अपराध मानते हैं.
अंत में ऑफकॉम ने रिपब्लिक टीवी के फिर से ऐसे शो नहीं करने की हिदायत दी साथ ही कहा कि चैनल ऑफकॉम द्वारा निर्धारित दिन इस निर्णय को टीवी पर प्रसारित करें.

Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
नेहा सिंह राठौर वाले मामले में एबीपी की कार्रवाई, तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज