Newslaundry Hindi
धांधली कर विज्ञापन लेने पर पुलिस ने अखबार के दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
सूरत पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की शिकायत पर सूरत टाइम्स के मैनेजर और डायरेक्टर को विज्ञापन लेने में धांधली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
सूरत बीजेपी के उपाध्यक्ष पीवीएस शर्मा की संकेत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर मुख्तार बेग और डायरेक्टर सीताराम अदोकिया को सरकारी और अन्य एजेंसियों से विज्ञापन लेने के लिए अखबार के सर्कुलेशन में धांधली कर 2.7 करोड़ के विज्ञापन लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया.
सत्यम टाइम्स सूरत का स्थानीय अखबार हैं जो गुजराती और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होता है. इससे पहले कंपनी के मालिक पीवीएस शर्मा ने इसी सप्ताह आत्महत्या की कोशिश की थी, हालांकि अभी वह अस्पताल में भर्ती है.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूरत विंग के डिप्टी डायरेक्टर केडी पम्मैया ने संकेत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ फर्जी कागजात दिखाकर गुजराती और अंग्रेजी अखबार के वितरण के आंकड़े को विज्ञापन पाने के लिए बढ़ा चढ़ाकर दिखाए जाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
शर्मा के घर और कंपनी पर की गई इनकम टैक्स की रेड में कंपनी के डायरेक्टर ने 23500 गुजराती कॉपी और 6000 अंग्रेजी कॉपी के सर्कुलेशन की बात कही थी. लेकिन अपनी जांच के दौरान आयकर विभाग ने पाया कि गुजराती अखबार का सर्कुलेशन 600 कॉपी का हैं वहीं अंग्रेजी कॉपी का सर्कुलेशन 0 से 290 कॉपी प्रतिदिन का है.
कंपनी के मालिक ने इस दौरान विभाग को फेक सेल्स और खरीद के आंकड़े दिखाएं, जो असलियत में नहीं हैं. जिसके बाद उमरा पुलिस ने पांच धाराओं में केस दर्ज करते हुए कंपनी के डायरेक्टर और मैनेजर को गिरफ्तार किया है.

Also Read
-
The revamped BJP IT cell is trying to aura farm. W or L?
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
In Goa, real estate land grab threatens protected eco-sensitive slopes
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
From Pugalia to Kanwal: Adani’s NDTV bleeds another quarter as it plans to raise Rs 800 cr