Newslaundry Hindi
एग्जिट पोल: तेजस्वी की बहार, महागठबंधन की सरकार
शनिवार को अंतिम चरण के मतदान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया. चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. उससे पहले कई न्यूज़ चैनल्स और एजेंसियों ने नतीजों को लेकर एग्जिट पोल जारी किया है.
बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ है. बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 122 सीट की दरकार होगी.
मतदान साप्त होने के बाद जारी हुए ज़्यादातर एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनाती नज़र आ रही है. वहीं राजद सबसे बड़े दल के रूप में उभरता दिख रहा है. कुछ एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जिनमें एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है.
आइये जानते है कि अलग-अलग न्यूज़ चैनल और एजेंसी ने अपने एग्जिट पोल में क्या बताया है.
रिपब्लिक टीवी और जन की बात
रिपब्लिक टीवी और जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में 91 से 117 सीट एनडीए गठबंधन को, 118-138 सीट महागठबंधन को और 3-6 सीट अन्य को मिलने की संभावना बातायी है.
एबीपी न्यूज़ और सी वोटर
एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के मुताबिक, एनडीए को 104 से 128 सीटें , महागठबंधन को 108 से 131 सीटें और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं.
टाइम्स नाउ और सी वोटर
वहीं टाइम्स नाउ के मुताबिक, एनडीए को 116 सीटें और महागठबंधन को 120 सीटें मिल सकती हैं. जबकि, अन्य के खाते में 7 सीटें जा सकती हैं.
इंडिया टुडे और माई एक्सिस इंडिया
इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया ने भी अपने एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत के करीब बताया है. इसके मुताबिक महागठबंधन को 139-161 और एनडीए को 69-91 सीटें मिल रही है. वहीं एलजेपी को 3-5 और अन्य को भी 3-5 सीटें मिल सकती है.
इंडिया टुडे और माई एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में 70 प्रतिशत लोगों ने रोजगार और विकास को बड़ा मुद्दा मान कर वोट किया. वहीं 44 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पहली पसंद तेजस्वी यादव हैं. 35 प्रतिशत लोगों की पसंद अभी भी नीतीश कुमार हैं.
टुडेज़ चाणक्य का हैरान करने वाला एग्जिट पोल
एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त तो हर जगह मिल रही है, लेकिन टुडेज चाणक्य ने सबसे ज़्यादा चौकाने वाला आंकड़ा दिया है. इसके एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को 180 सीटें एनडीए को 55 सीटें और अन्य को 8 सीटें मिल रही है.
दैनिक भास्कर का एग्जिट पोल
दैनिक भास्कर ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को ज़्यादा सीटें दी है. पोल के मुताबिक एनडीए को 120-127 को सीटें मिल रही है वहीं महागठबंधन को 71-80 सीटें मिल रही है. एक तरफ जहां तमाम एग्जिट पोल में लोजपा की स्थिति बेहद बुरी बताई जा रही हैं वहीं भास्कर ने लोजपा को 12 से 23 सीटें जीतता हुआ बताया है.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian