Newslaundry Hindi
रिपब्लिक, ऑपइंडिया समेत नौ अन्य ने मिलकर बनाया ‘इंडियन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन’
रिपब्लिक टीवी ने अब एक और नई संस्था का गठन किया है, जिसने स्वघोषित रूप से कहा कि वह भारत का सबसे बड़ा डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म का समूह है. इसका नाम ‘इंडियन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन’ रखा गया है.
इस समूह में कुल 9 मीडिया संस्था हैं, जिनमें से चार टीवी चैनलों के डिजिटल संस्था है वहीं एक अखबार का है. इसके गठन पर कहा गया है कि यह भारत के स्वामित्व वाला, भारत का, और भारत के लिए समर्पित मीडिया समूह होगा.
इस संस्था में रिपब्लिक टीवी, ऑपइंडिया, गोवा क्रॉनिकल, ओटीवी डिजिटल, देश गुजरात, असम लाइव, न्यूज एक्स, संडे गार्जियन और इन खबर शामिल हैं.
रिपब्लिक टीवी ने बयान जारी करते हुए कहा, भारतीय इतिहास के इस सबसे बड़े डिजिटल मीडिया समूह आईडीएमए का उद्देश्य न सिर्फ सभी सदस्यों के हितों की रक्षा करना है, बल्कि ये राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर काम करेगा और इसके सभी सदस्य भारतीय होंगे, इसमें कोई विदेशी शामिल नहीं होगा. मीडिया में विदेशी हस्तक्षेप और नियंत्रण को कम करना भी इसका उद्देश्य है.
ऑपइंडिया ने लिखा, लगातार बदलती दुनिया में डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म का आगे आने वाली पत्रकारिता को आकार देने में एक बड़ा रोल होगा और इसे राष्ट्रवादी, नैतिक, पारदर्शी, डायनेमिक और भारतीय हितों की रक्षा के सिद्धांत के साथ आईडीएमए को लॉन्च किया गया है.
बता दें कि आईडीएमए ने साथ ही लिखा है कि आने वाले दिनों में 25 से अधिक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म इससे जुड़ने वाले हैं.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आईडीएमए के गठन पर बधाई देते हुए लिखा, न्यूज़ इंडिया के लिए न्यू मीडिया संस्था आईडीएमए को बधाई.
गौरतलब है कि साल 2018 में इससे पहले टाइम्स नाउ, एनडीटीवी, हिंदुस्तान टाइम्स, इंडिया टुडे और अन्य मीडिया संस्थानों ने मिलकर डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन बनाया है.
Also Read
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded