Newslaundry Hindi
सीमा मुस्तफ़ा चुनी गई एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की नई अध्यक्ष
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया को अपना नया अध्यक्ष मिला गया है. द सिटिजन की संस्थापक संपादक सीमा मुस्तफ़ा गिल्ड की नई अध्यक्ष होंगी. कुल 140 सदस्यों में से 87 वोट पाकर सीमा ने पत्रकार एमडी नलपत को हराया. नलपत को 51 वोट मिले.
इससे पहले के चुनावों में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति के आधार पर होता था. यह चुनाव वर्चुअल माध्यम से जूम के जरिए हुआ. चुनाव के परिणाम 17 अक्टूबर, शनिवार को जारी किया गया.
इस चुनाव में महासचिव पद के लिए लड़ रही न्यूज़ एजेंसी एएनआई की स्मिता प्रकाश को हार्ड न्यूज़ मैगजीन के एडिटर संजय कपूर ने हराया. स्मिता प्रकाश को 140 में से सिर्फ 50 वोट मिले. वहीं कोषाध्यक्ष के लिए कारवां पत्रिका के अनंतनाथ को निर्विरोध चुना गया.
इससे पहले शेखर गुप्ता, अशोक भट्टाचार्य, और शीला भट्ट गिल्ड में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष थे. चुनाव के बाद शेखर गुप्ता ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी है.
एडिटर्स गिल्ड ने हाल ही में प्रसार भारती द्वारा पीटीआई और यूएनआई का सब्सक्रिप्शन खत्म करने को लेकर चिंता जताते हुए प्रेस रिलीज जारी किया था.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables