Newslaundry Hindi
वीडियो: ‘सरकार ना खाना दे रहीं है और ना ही घर जाने दे रही हैं’
देशभर में लॉकडाउन जारी हैं और मजूदरों का पलायन भी जारी है. सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद लोग सैंकड़ो किलोमीटर दूर पैदल चलकर अपने घर जाने को मजबूर हैं. लेकिन बहुत से ऐसे मजदूर हैं, जो या तो सरकार के भरोसे पर रह गए या जिन्हें पुलिस ने जाने नहीं दिया. ऐसे ही लगभग 50 मजदूर परिवार उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 47 में फंस गए हैं.
सरकार के तमाम वादों के बावजूद लॉकडाउन के 7 दिनों बाद भी इन परिवारों के पास खाने के लिए राशन नहीं है. उन्हें प्रशासन की तरफ से 24 घंटे में एक बार खाने को मिलता है. मजदूरों ने हमसे अपनी व्यथा बताते हुए कहा, “हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं जो भूखे रहते हैं, हमारे पास खाने का राशन नहीं है. सरकारी खाना दिन में सिर्फ एक बार मिलता है, वह भी दिन में 1 से 2 बजे के करीब. तब तक बच्चे भूखे रहते हैं. जो खाना आता भी है वह काफी कम होता है और सही से पका भी नहीं होता है.”
नोएडा में रह रहे यह सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के रहने वाले हैं. उनका आरोप है कि सरकारी खाना बांटने वाले कर्मचारी इनके साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं. साथ ही एक-दो लोगों को खाना देकर उनके साथ फोटो खींच लेते हैं.
उसी मजदूर बस्ती में रहने वाली एक महिला मजदूर कहती हैं जब वह अपनी शिकायतों को लेकर नोएडा सेक्टर 49 थाने गई, तो वहां मौजूद महिला पुलिस ने डंडा मारकर उन लोगों को भगा दिया. वहां मौजूद अन्य महिलाओं की एक ही मांग है सरकार उन्हें राशन दे दें, ताकि वो लोग अपने-आप से खाना बनाकर खा सकें.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables