Newslaundry Hindi
बनारस के चुनावी मैदान से पीछे हटे भीम आर्मी के चंद्रशेखर आज़ाद
गौरतलब है कि जेल से बाहर आकर पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने के बाद, चंद्रशेखर आज़ाद ने घोषणा की थी कि वे पीएम नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब चंद्रशेखर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.
चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करते हुए चन्द्रशेखर ने कहा, “वाराणसी से चुनाव लड़ने की मेरी घोषणा के बाद बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्वीट करके मुझे बीजेपी का एजेंट बताया था. ट्वीट में उन्होंने कहा था कि मेरे चुनाव लड़ने से नरेंद्र मोदी जीत जायेंगे. मैं कभी नहीं चाहूंगा कि मेरी वजह से बीजेपी का कोई उम्मीदवार चुनाव जीते. इसी वजह से मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फ़ैसला लिया है.”
चंद्रशेखर ने आगे कहा कि जब मैंने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, तो मुझे लगा था कि गठबंधन शायद मुझे सहयोग करेगा. लेकिन मायावती के ट्वीट के बाद मुझे लगा कि गठबंधन मेरा सहयोग नहीं करेगा.
चंद्रशेखर ने दिल्ली स्थित वीमेंस प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करके चुनाव न लड़ने की घोषणा की है और लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विरोध में प्रचार करने की बात कही है. चंद्रशेखर ने यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को सहयोग करने की बात कही है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्हें हत्यारा करार दिया. उन्होंने कहा कि मैं पीएम को हत्यारा नहीं कह रहा, मैं नरेंद्र मोदी को हत्यारा कह रहा हूं. उन्होंने गोधरा में लोगों की हत्या करवायी है.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian