Khabar Baazi
उत्तर प्रदेश में पत्रकार की पीट-पीट कर हत्या, 3 को हिरासत में लिया
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार को एक आटा मिल में हुए विवाद के बाद 60 वर्षीय पत्रकार नसीम अहमद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसीम अहमद एक हिंदी अखबार से जुड़े थे. पुलिस के अनुसार, वह दिवाली से पहले अपने अखबार के लिए विज्ञापन मांगने आटा मिल गए थे. त्योहारों के दौरान क्षेत्रीय अखबारों के लिए विज्ञापन से होने वाली कमाई का खास महत्व होता है.
पुलिस ने बताया कि अहमद तीन अन्य लोगों के साथ मिल पहुंचे थे, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं. वहां किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. हालांकि, पुलिस ने अभी तक विवाद की वजह स्पष्ट नहीं की है.
इस मामले में हापुड़ देहात थाने में चार नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. हापुड़ देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया, “हमने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है.”
यह घटना मेरठ संस्करण के अखबार जनवाणी के पेज तीन पर सबसे नीचे प्रकाशित हुई थी.
नसीम अहमद की हत्या ने एक बार फिर छोटे शहरों और जिलों में काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं. इनमें से कई पत्रकारों को खबरें जुटाने के साथ-साथ अपने अखबार के लिए विज्ञापन भी जुटाने पड़ते हैं, ताकि प्रकाशन का खर्च और अपनी आजीविका चलाने के लिए जरूरी कमाई हो सके.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage