Video
दिल्ली के साकेत थाने में 4 पीएम की पत्रकार शाहीन खान के साथ क्या-क्या हुआ?
4PM की पत्रकार शाहीन खान ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सेल्फ वीडियो बनाते समय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. इसके बाद उन्हें साकेत थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई. शाहीन खान के आरोप सिर्फ पुलिस की पिटाई तक सीमित नहीं हैं. उनका दावा है कि थाने में उनकी पहचान और सरनेम को लेकर भी सवाल किए गए.
आखिर इस पूरे विवाद की शुरुआत कैसे हुई और साकेत थाने में क्या हुआ? यह जानने के लिए हमने शाहीन खान से बात की.
दरअसल, 3 सितंबर को साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नए विंग यानी स्वास्थ्य सुविधा के उद्घाटन का कार्यक्रम था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसी कार्यक्रम के उद्घाटन में पहुंचे थे.
शाहीन के मुताबिक, कार्यक्रम से संबंधित एक बोर्ड के पास उन्होंने अपना सेल्फ वीडियो बनाया था. जो कि कार्यक्रम स्थल से काफी दूर था. उनका आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
वे कहती हैं कि साकेत थाने में उनके और उनकी बहन नफीसा के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे तक थाने में धरने पर बैठी रहीं.
शाहीन के मुताबिक, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज नहीं की लेकिन उनकी शिकायत जरूर ले ली.
वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि शाहीन और उनकी बहन नफीसा ने वीआईपी रूट के पास अपनी स्कूटी खड़ी की थी. पुलिस के मुताबिक, उन्हें स्कूटी हटाने के निर्देश दिए गए लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया और वहां हंगामा किया. इसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया.
पुलिस ने शाहीन और नफीसा के साथ मारपीट के आरोपों को गलत और भ्रामक बताया है.
देखिए पूरा वीडियो-
एक स्वतंत्र मीडिया जिन सवालों के जवाब मिलने चाहिए उन सवालों को पूछ कर जनतंत्र को थामे रखता है, जिन कहानियों को कहना जरूरी है उन्हें कह कर उसे बचाए रखता है. स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें. आज ही सब्सक्राइब करें.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage