Video
“मंदिरों के लिए 1 करोड़ का फंड दिलाया, लेकिन पूजा से रखा दूर”- भाजपा विधायक
बीते दिनों लखनऊ की मलिहाबाद सीट से भाजपा विधायक जय देवी कौशल ने अपने साथ जातीय भेदभाव का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि काकोरी कस्बे के शीतला मंदिर में आयोजित जीर्णोद्धार कार्यक्रम के दौरान उन्हें पूजा नहीं करने दी गई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह पासी, दलित समाज से हैं.
जय देवी कौशल ने लगे हाथ यह दावा भी किया कि मंदिर का जीर्णोद्धार उनके प्रयासों से ही संभव हुआ था. उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 78 लाख रुपए मंजूर करवाया था. बावजूद इसके उन्हें अगरबत्ती या धूप बत्ती तक नहीं जलाने दिया गया. इस पूरे मामले पर हमने विधायक जय देवी कौशल और उनके पति, पूर्व सांसद कौशल किशोर से बात की.
विधायक जय देवी कौशल बताती हैं कि वह 19 जुलाई को मंदिर में पूजा के लिए पहुंची थीं. उनके मुताबिक, मंदिर पहुंचने के बाद एक पंडित ने पूरी पूजा कराई लेकिन उन्हें सिर्फ खड़ा रखा गया और पूजा में कुछ भी नहीं करने दिया गया.
वह कहती हैं, “दो मंदिरों के लिए हमने एक करोड़ रुपए से ज्यादा की निधि उपलब्ध करवाई. वहां लोगों ने यह भी कहा कि विधायक जी ने ही पैसा पास करवाया है, उनसे भी कुछ करवा लीजिए. लेकिन पंडित ने अपने श्लोक शुरू कर दिए और मुझसे कुछ नहीं करवाया गया. इसके बाद मैं वहां से चली गई.”
देखिए पूरा वीडियो-
Also Read
-
TV Newsance 354 | Delhi Police vs reels: Chai, samosa aur detention
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
Neha Bora, the angriest person in town: A profile of rage
-
A journalist recalls Delhi detention: A reluctant baton, a press ID ignored, and stranger’s help