Video
झारखंड: छात्रों का आंदोलन जारी, भूख हड़ताल खत्म करने की देवेंद्र नाथ महतो ने बताई पूरी सच्चाई
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन और झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ झारखंड में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र नाथ महतो ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें दावा किया गया कि उन्होंने अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी है.
बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो बताते हैं कि उन्होंने केवल सोनम वांगचुक के आग्रह पर जल ग्रहण किया है, लेकिन उनका अनशन पहले की तरह जारी है. उनका कहना है कि जब तक छात्रों की सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की किसी समिति या आश्वासन पर उन्हें भरोसा नहीं है और वे केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधे बातचीत चाहते हैं.
इंटरव्यू में उन्होंने 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च का भी आह्वान किया और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द पहल नहीं की तो यह छात्र आंदोलन एक बड़े जन आंदोलन में बदल सकता है.
देखिए देवेंद्र नाथ महतो से ये बातचीत.
Also Read
-
Delhi Police vs protesters: The extraordinary cat-and-mouse chase across the capital
-
Three Newslaundry reporters detained by Delhi Police, since released
-
Delhi’s Detention Day: Protesters picked up, journalists detained
-
Delhi Police detain CJP’s Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka and Saurav Das
-
‘Event Jeevi in-chief’: Why every Modi milestone needs melodrama and a media circus