Video
सीजेपी प्रदर्शन: दुबई से लेकर मुंबई तक के लोग जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों तक पहुंचा रहे खाना
जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना-प्रदर्शन को बीते दो दिनों से एक अलग तरह का सहयोग देखने को मिल रहा है. अब यहां सिर्फ़ नारे नहीं गूंज रहे, बल्कि पिज़्ज़ा, पराठे, बिरयानी और पानी की बोतलें भी लगातार पहुंच रही हैं.
सोमवार को संसद मार्च और उसके बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद सीजेपी का प्रदर्शन फिर से तेज़ हो चला है. इसी के साथ देश और विदेश में बैठे समर्थकों ने फूड डिलीवरी एप्स के ज़रिए प्रदर्शनकारियों तक खाना भेजना शुरू कर दिया.
जंतर-मंतर पर लगातार डिलीवरी पार्टनर पहुंच रहे हैं. कोई पिज़्ज़ा लेकर आ रहा है, कोई बिरयानी, तो कोई गरमा-गरम पराठे और पानी की बोतलें. ये ऑर्डर उन लोगों की ओर से भेजे जा रहे हैं जो खुद प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकते, लेकिन किसी न किसी तरह अपना समर्थन दर्ज कराना चाहते हैं.
एक डिलीवरी पार्टनर ने बताया कि वह सुबह सात बजे से अब तक छह बार जंतर-मंतर आ चुका है. उसके मुताबिक, सबसे दिलचस्प ऑर्डर दुबई से आया, जिसमें प्रदर्शनकारियों के लिए 16 पिज़्ज़ा भेजे गए थे.
डिलीवरी पार्टनरों का कहना है कि उन्हें प्रदर्शन स्थल के भीतर जाने की अनुमति नहीं होती. वे बाहर खड़े होकर आयोजकों या स्वयंसेवकों को फोन करते हैं और उन्हें खाना सौंप देते हैं.
एक अन्य डिलीवरी पार्टनर ने बताया, "हम उनसे कहते हैं कि किसी ने आपकी मदद के लिए यह खाना भेजा है. अगर ज़रूरत हो तो आकर ले लीजिए."
सिर्फ़ दिल्ली ही नहीं, बल्कि मुंबई, दुबई और कई अन्य शहरों से भी खाने के ऑर्डर जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. इस तरह फूड डिलीवरी एप्स प्रदर्शन में शामिल न हो पाने वाले लोगों के लिए समर्थन जताने का एक नया माध्यम बन गए हैं.
देखिए, जंतर-मंतर से हमारी यह ग्राउंड रिपोर्ट.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions