NL Charcha
एनएल चर्चा 429: राम मंदिर चंदे की लूटपाट, मोहन यादव की प्रॉपर्टी डील्स और बंगाल मिड डे मील से अंडा बाहर
एनएल चर्चा के इस अंक में अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा जमीनी सौदों में बढ़ोतरी और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मिड डे मील में अंडा बंद किए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुरक्षित फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार और सार्वजनिक जगहों पर पैदल यात्रियों को वाहनों के मुकाबले प्राथमिकता मिलनी चाहिए, विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट यात्रा का दस्तावेज़ है न कि नागरिकता का प्रमाण, सामान्य से 43% कम बारिश के बीच सरकार ने खरीफ फसलों को बचाने के लिए 111 संवेदनशील जिलों के लिए आकस्मिक योजना बनाई, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से एक की मौत, चार लापता और छह ज़िले राज्य से कटे, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से गाज़ा में 20 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी बच्चों की मौत हुई और वेनेज़ुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोग घायल होने की ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल हैं.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन, रिपोर्टर बसंत कुमार और स्तंभकार आनंद वर्धन से हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बच्चे क्या खाएंगे ये फैसला थोपा नहीं जाना चाहिए बल्कि विकल्प के तौर पर रखना चाहिए. मिड डे मील से अंडा बंद करना, वो भी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जहां घरों में ज्यादातर बच्चे मछली खाते हैं. ये सरकार का एक तरह से अपनी विचारधारा थोपने वाला फैसला है.”
जवाब में हृदयेश जोशी कहते हैं, “मिड डे मील का पूरा विचार, गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को स्कूल लाने और उन्हें सही पोषण उपलब्ध करवाने के लिए था. आज भी एक तिहाई से ज्यादा बच्चों अवरुद्ध विकास के शिकार हैं. एक वक्त था जब सरकार बकायदा अंडा खाने के लिए कार्यक्रम चलाती थी. लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद बहुत से राज्यों में अंडे पर रोक लगाई गई. सवाल ये है कि अंडे से दिक्कत क्या है? खासकर तब जब हाल ही में हुए चुनावों में प्रचार के दौरान भाजपा नेता मछली खा रहे थे.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
3:31- सुर्खियां
7:38 - मिड डे मील से अंडा बंद
36:00- किसने चुराया राम जी का चंदा
1:11:04 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
1:32:37 - मोहन यादव के सौदों की जमीनी हकीकत
01:56:20 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
शार्दूल कात्यायन
रिसर्च पेपर - एडोलसेंस हाइट एंड कॉग्निटिव एबिलिटी इन चाइना
अयोध्या पर बसंत की रिपोर्ट्स
एनिमेशन फिल्म- अप
आनंद वर्धन
किताब- सारा आकाश
बसंत कुमार
डॉक्यूमेंट्री: राम के नाम
फिल्म- मैं वापस आऊंगा
रमन किरपाल
एक्सप्लेनर: व्हाइ डिड दिल्ली हाईकोर्ट क्वैश चार्जेज अगेंस्ट न्यूज़क्लिक?
हृदयेश जोशी
किताब- द फ्रैगरेंस ऑफ रेन
अतुल चौरसिया
खोजी रिपोर्ट- मोहन यादव के जमीनी सौदे
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: विकास जांगड़ा
प्रोडक्शन : आशीष आनंद
संपादन: आशीष आनंद
Also Read
-
The revamped BJP IT cell is trying to aura farm. W or L?
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
In Goa, real estate land grab threatens protected eco-sensitive slopes
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
पुगलिया से राहुल कंवल तक जारी है एनडीटीवी का घाटा, अब 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना