Video
कौन लगा रहा पैसा, कितनी आ रही जनता, कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में और क्या-क्या दिखा
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन जारी है. इंटरनेट की दुनिया में इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को लेकर तमाम तरह की कहानियां आए दिन गढ़ी जाती हैं. कोई सिर्फ दर्जनभर प्रदर्शनकारी बताता है तो कोई हजारों की संख्या का दावा करता है.
संख्या के अलावा प्रदर्शन के लिए आर्थिक सहयोग (फंडिंग) को लेकर भी गाहे-बगाहे सवाल उठाए जाते हैं. वहीं, प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों के किसी खास विचारधारा या दल से आने को लेकर भी तमाम तरह की बातें होती हैं.
असल में सीजेपी फंड कौन कर रहा है, कितने लोग दिनभर में आ रहे हैं और क्या सिर्फ वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र ही इस प्रदर्शन में शामिल हैं. और पुलिस का व्यवहार इतना नरम क्यों है?
सोशल मीडिया पर भले कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स 2 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके हों लेकिन जमीन पर कितने उतर रहे हैं?
इस तरह के तमाम सवालों और जिज्ञासा के साथ हमने पूरा एक दिन यहां जंतर-मंतर पर बिताया. तब हमें पता चला कि कहां से प्रदर्शनकारियों को खाना मिल रहा है और कहां से हौसला. आप भी जानना चाहते हैं तो यह वीडियो रिपोर्ट देखिए.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां