Video
चंदे के चार चोर: राम मंदिर चंदा चोरी के मामले के शिकायतकर्ता संतोष दुबे
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इस मामले में राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे हिंदूवादी नेता संतोष दुबे ने मोर्चा खोला हुआ है. दुबे कहते हैं, ‘‘इन लोगों पर राम मंदिर और श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा की जिम्मेदारी थी, उन्होंने ही मंदिर को लूट लिया.”
संतोष दुबे कहते हैं, ‘‘ये सब चोर हैं. मैंने पुलिस में शिकायत दी है. उसके बाद एसपी ऑफिस भी गया. मेरे शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है. ट्रस्ट वाले लोग बहुत ताकतवर हैं लेकिन मैं इन्हें इसबार छोड़ूंगा नहीं. कोर्ट तक जाऊंगा. ये लोग करोड़ों राम भक्तों की आस्था के साथ खेल रहे हैं.”
दुबे का आरोप है कि मंदिर में चढ़ावे और बहुमूल्य चीज़ों की चोरी हुई है. इसके लिए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महसचिव चंपत राय, ट्रस्ट्री अनिल मिश्रा और यहां का काम देखने वाले गोपाल राव जिम्मेदार हैं.
आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी हैं.
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या सामने आता है और क्या इन आरोपों की सच्चाई साबित हो पाती है या नहीं. हालांकि दुबे का कहना है कि एसआईटी कुछ नहीं करेगी. यह बस लीपापोती का काम करेगी. वह दावा करते हैं कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मज़बूर हैं. यहां बड़े- बड़े लोगों को बचाया जाएगा लेकिन मैं कोर्ट तक जाऊंगा.
Also Read: महादेव के शहर में बुलडोजर के निशान
Also Read
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions