Khabar Baazi
रुबिका ने न्यूज़ 18 इंडिया को कहा अलविदा, टाइम्स नाऊ नवभारत से जुड़ने की चर्चा
टीवी एंकर रुबिका लियाकत ने न्यूज़ 18 समूह को अलविदा कह दिया है. उन्होंने कंसल्टिंग एडिटर के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रुबिका चैनल के चर्चित डिबेट शो ‘गूंज’ और प्राइम-टाइम शो का एक प्रमुख चेहरा थीं.
सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही टाइम्स नाऊ नवभारत ज्वाइन कर सकती हैं. रुबिका यहां रात नौ बजे का शो करेंगी. प्राइम टाइम का यह स्लॉट सुशांत सिन्हा के जाने से खाली हो रहा है.
बताते चलें कि सिन्हा भी टाइम्स नाऊ नवभारत से अलग होने की सूचना मिल रही है. यहां वह ‘न्यूज़ की पाठशाला’ नाम का शो किया करते थे. सिन्हा से जुड़े हमारे पुख्ता सूत्रों ने उनके अलग होने की पुष्टि की. सूत्रों की मानें तो वह जल्द ही रूबिका की जगह न्यूज़ 18 समूह जा सकते हैं. हालांकि, सिन्हा ने हमसे बातचीत में किसी तरह की पुष्टि करने से इनकार कर दिया.
वहीं, कई प्रयासों के बाद भी रुबिका से हमारी बात नहीं हो पाई.
रुबिका ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में ‘लाइव इंडिया’ चैनल से बतौर एंकर की थी. इसके बाद वह न्यूज़ 24 से होते हुए ज़ी न्यूज़ में रिपोर्टर और एंकर के तौर पर जुड़ीं. ज़ी में उन्हें डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ की एंकरिंग के जरिए पहचान मिली.
2018 में वह ‘एबीपी न्यूज़’ से जुड़ीं, जहां से उन्होंने प्राइम टाइम शो ‘मास्टर स्ट्रोक’ के लिए चर्चा का विषय बनीं. इसके बाद 2022 में वह भारत 24 जुड़ी, जहां उन्होंने वाइस प्रेसिडेंट और एंकर की भूमिका निभाई. हालांकि, उन्होंने पांच महीने ही इस चैनल में काम किया और 2024 में ‘न्यूज़ 18 इंडिया’ ज्वाइन किया.
वहीं सुशांत टाइम्स नाऊ नवभारत में साल 2021 में चैनल की लॉन्चिंग टीम के साथ जुड़े थे. यहां वो ‘राष्ट्रवाद’ जैसे शो करते थे. सिन्हा एनडीटीवी, इंडिया टीवी समेत दूसरे अन्य चैनलों में भी काम कर चुके हैं.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables