Khabar Baazi
पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: टुडेज़ चाणक्य का भाजपा को स्पष्ट बहुमत, एक्सिस का आंकड़े जारी करने से इनकार
बीते दिन जारी एग्जिट पोल्स में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का अनुमान लगाने वालों में आज एक और नाम जुड़ गया. टुडेज़ चाणक्य ने अपने आंकड़े देर शाम जारी कर दिए.
टुडेज़ चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 192 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि टीएमसी को महज़ 100 सीटों पर सिमटते हुए दिखाया गया है.
एजेंसी ने वोट शेयर के मामले में भी बीजेपी को बढ़त दी है, जिसके अनुसार बीजेपी को 48% से अधिक वोट मिल सकते हैं, जबकि टीएमसी को 38% और अन्य दलों को 14% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है.
गौरतलब है कि इससे पहले बीते दिन जारी हुए पांच में तीन कंपनियों के एग्जिट पोल्स ने भी भाजपा की सरकार का अनुमान जताया है.
एक्सिस माई इंडिया का आंकड़े जारी करने से इनकार
वहीं, दूसरी तरफ प्रमुख पोलस्टर एक्सिस माई इंडिया ने पश्चिम बंगाल के लिए आंकड़े जारी करने मना कर दिया है. इस बारे में सूचना देते हुए एजेंसी प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने एक पत्र ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि एक्सिस माई इंडिया ने पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर एग्जिट पोल के लिए सर्वे किया, जिसमें 13,250 से अधिक लोगों को शामिल किया गया. हालांकि, करीब 70% मतदाताओं ने सर्वे में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया, जिससे डेटा की विश्वसनीयता पर गंभीर असर पड़ा है.
पत्र में आगे कहा गया कि उच्च नॉन-रिस्पॉन्स और “साइलेंट वोटर” जैसे कारकों के कारण आंकड़ों में पक्षपात (बायस) का खतरा बढ़ गया है. इसी वजह से विस्तृत समीक्षा के बाद एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल नतीजे जारी न करने का फैसला किया, ताकि अपूर्ण या अविश्वसनीय आंकड़े सामने न आएं.
बीते दिन जारी एग्जिट पोल्स के अनुमान पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra