Video
मुस्लिम जोड़े के बचाव में खड़े होने वाली सौम्या को रेप और जान से मारने की धमकी
16 अप्रैल की रात को एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर बीयर पीते हुए कथित तौर पर एक मुस्लिम जोड़े को परेशान किया. बुर्का पहने हुई महिला से उसका पहचान पत्र मांगा और यह भी पूछा कि वे नोएडा के गौर सिटी-2 स्थित वाइट ऑर्चिड मार्केट में क्या कर रहे हैं.
इस दौरान 23 वर्ष की सौम्या ने आगे बढ़कर उस शख्स का सामना करते हुए उससे पूछा कि किसी की पहचान की जांच का अधिकार उसे किसने दिया है. बाद में सौम्या ने इस पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया. शुरुआत में उसे सराहना मिली लेकिन बाद में उसे रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने लगी.
न्यूज़लॉन्ड्री से बात करते हुए सौम्या ने बताया, “एक मुस्लिम जोड़े का बचाव करने के लिए जो लोग मुझे हिंदू विरोधी कह रहे हैं, वे अपने ही धर्म को कमजोर दिखा रहे हैं. हिंदू धर्म इतना कमजोर नहीं है. और हमारे धर्मग्रंथ हमें दूसरों की मदद करना सिखाते हैं.”
पूछताछ में पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार के रूप में की है. इस मामले को लेकर मुस्लिम जोड़े द्वारा बिसरख पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत केस दर्ज किया गया है. बाद में उस व्यक्ति को जमानत पर रिहा कर दिया गया.
देखिए पूरी रिपोर्ट.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra