Video
ओडिशा के एससीबी अस्पताल में आग की चपेट में आने से 11 की मौत, न्यायिक जांच के आदेश
ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार अलसुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. अस्पताल के आईसीयू में कुल 23 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 11 की जान चली गई. इनमें से 7 लोगों की मौत रेस्क्यू किए जाने से पहले ही हो गई थी, जबकि बाद में 4 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. आग आईसीयू के नजदीक लगी थी, जिसके कारण वहां इलाज करा रहे मरीज प्रभावित हुए.
बताया जा रहा है कि कुछ ही समय में आईसीयू के अंदर धुआं ही धुंआ फैल गया. लोगों का यह भी कहना है कि फायर सर्विस को मौके पर पहुंचने में करीब 30 मिनट से ज्यादा का समय लगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. वहीं, राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है.
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में मुख्य सचिव से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है.
वहीं, घटना बयां करते हुए सतोष सामल ने बताया कि वह मौके पर मौजूद थे. उन्होंने कहा, “हमारे एक रिश्तेदार ने बताया कि नीचे आग लगी है. हमने देखा कि बाहर निकलने का रास्ता कहां से है. फिर जिस तरफ सीढ़ी थी, वहां से मरीजों को धीरे-धीरे बाहर निकालकर लाए. रेस्क्यू टीम करीब 30–40 मिनट बाद पहुंची, बहुत समय लग गया.”
इस बीच सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं.
मणिकर्णिका घाट से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक, उजड़े (ढहा दिए गए) घरों और खामोश हो चुके मोहल्लों के बीच यह सीरीज़ बताएगी कि कैसे तोड़फोड़ की राजनीति बनारस की सिर्फ़ इमारतें नहीं, उसकी आत्मा को भी बदल रही है. बनारस पर हमारे इस सेना प्रोजेक्ट को सपोर्ट करिए.
Also Read
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Beyond ‘cleaning’ voter rolls: The digital machinery behind SIR
-
Who controls your right to vote? Four questions the ECI must answer
-
Hyderabad Muslim voters say BJP BLA sought their deletion despite knowing them since childhood
-
एनएल चर्चा 443: चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का हल्लाबोल और दिवालिया प्रक्रिया में अडाणी का दबदबा