Khabar Baazi
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में पवार की मौत हो गई है. उनके अलावा विमान में उनके सुरक्षागार्ड और निजी सहायक समेत कुल 5 लोग सवार बताए जा रहे हैं. हालांकि, दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजीत पवार का चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह घटना मुंबई से बारामती की उड़ान भरने के लगभग एक घंटे बाद हुई. वायरल वीडियज़ में विमान का मलबा साफ तौर पर देखा जा सकता है. जिससे आग और धुएं का गुबार उठ रहा है. पवार को बारामती में ज़िला परिषद चुनाव से जुड़ी चार महत्वपूर्ण सभाओं में शिरकत करनी थी.
गौरतलब है कि अजीत पवार शरद पवार के भतीजे और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुळे के चचेरे भाई थे.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test