Video
प्रदूषण पर प्रदर्शन, ‘हम सरकार से साफ हवा की भीख मांगने आए हैं’
दिल्ली में दिन-प्रतिदिन खराब होती हवा को लेकर आज एक बार फिर से दिल्लीवासियों ने प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन दिल्ली के आम लोगों, पर्यावरणविद् और छात्रों द्वारा जंतर-मंतर पर किया गया. प्रदर्शन में शामिल पूर्णिमा ने न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत करते हुए कहा, "आज दिल्ली का हर तीसरा बच्चा फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहा है. मैं यहां अपने लिए नहीं अपने बच्चों के लिए आई हूं. अगर हम अपने बच्चों को साफ हवा तक नहीं दे पा रहे हैं तो फिर सोचिए हमारा आने वाला भविष्य कैसा होगा?”
वहीं, प्रदर्शन में शामिल एक छात्र डबलू ने कहा, “हम सरकार से साफ हवा की भीख मांगने आए हैं. पहले लोग रोटी- कपड़ा के लिए प्रदर्शन करते थे लेकिन आज हमें सांस लेने के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है. हम सरकार से कहना चाहते हैं कि रोटी-कपड़ा हम कमा लेंगे हमें कम से कम साफ हवा दे दो.”
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कल वायु प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दीर्घकालिक समाधान ढूंढने का आदेश दिया है. वहीं, दिल्ली सरकार सरकार से एक्यूआई मॉनिटर्स की कार्यक्षमता को लेकर रिपोर्ट भी मांगी है.
दूसरी तरफ दिल्ली में इस वक्त ग्रैप-3 लागू है. इसके बावजूद दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. जिससे आम लोगों को सांस लेने से लेकर खासी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
प्रदर्शन के दौरान हमने प्रदर्शनकारियों से उनकी अपनी समस्याएं और सरकार से उनकी मांग को लेकर बातचीत की. देखी हमारी यह खास वीडियो रिपोर्ट.
सरकार ने विज्ञापन की दरों में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है लेकिन हम सब्सक्रिप्शन की दरें 26 फीसदी घटा रहे हैं. इस ऑफर का लाभ उठाइए और विज्ञापन मुक्त पत्रकारिता को सशक्त बनाइए.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions