Khabar Baazi
सऊदी अरब: सड़क हादसे में 45 भारतीयों की मौत, डीजल टैंकर से टकराई उमरा यात्रियों की बस
सउदी अरब में उमरा यात्रियों की बस दुर्घनाग्रस्त होने से कम से कम 45 भारतीयों की मौत हो गई. बस मक्का से मदीना की तरफ जा रही थी. इस बीच वह एक डीजल से भरे टैंकर से टकरा गई. हादसा बीती रात करीब 1:30 बजे मदीना के पास हुआ. जब बस मुहरास से गुजर रही थी. हादसे के वक़्त अधिकतर लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला.
गल्फ न्यूज़ की रिपोर्ट मुताबिक, हादसे में एक शख्स जिंदा बच गया है. मोहम्मद अब्दुल हैदराबाद का रहने वाला है और वह हादसे के वक्त बस ड्राइवर के पास बैठा था. फिलहाल, अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में अधिकतर संख्या तेलंगाना के रहने वालों की है. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राज्य के मुख्यमंत्री ने भी दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, “मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है, मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. रियाद और जेद्दाह स्थित हमारा दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. हमारे अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भी निरंतर संपर्क में हैं.”
सरकार ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, सऊदी अरब में मौजूद भारतीय दूतावास ने 24x7 कंट्रोल रूम बनाया है, जिसका नंबर 8002440003 है, साथ ही तेलांगना सरकार ने भी 79979-59754 और 99129-19545 दो नंबर जारी किए हैं.
इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया और वे लगातार दिल्ली में मंत्रालयों से संपर्क में हैं. वहीं हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी सरकार से तत्काल आवश्यक कदम उठाने के अपील की है.
भ्रामक और गलत सूचनाओं के इस दौर में आपको ऐसी खबरों की ज़रूरत है जो तथ्यपरक और भरोसेमंद हों. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और हमारी भरोसेमंद पत्रकारिता का आनंद लें.
Also Read: सऊदी अरब में शहज़ादे का क़हर
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test