Video
एक्यूआई 400 पार: वॉकथॉन के लिए खुली सड़क तो प्रदर्शन के लिए बंद इंडिया गेट
वायु प्रदूषण के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में रविवार को दो महत्वपूर्ण और परस्पर विपरीत घटनाएं हुई. एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट ने पब्लिक हेल्थ को ‘खतरे में डालकर’ “जस्टिस फार आल” दौड़ एवं वॉकथॉन आयोजित किया गया. वहीं, दूसरी तरफ उसी शाम वायु प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे दिल्लीवासियों को हिरासत में ले लिया गया. यहां तक कि प्रदर्शन की कवरेज के लिए गए न्यूज़लॉन्ड्री के रिपोर्टर अनमोल प्रितम और उनके सहयोगी तरुण साहू को भी हिरासत में ले लिया गया.
गौरतलब है कि रविवार सुबह करीब 7:00 बजे सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा ‘जस्टिस फॉर ऑल’ नाम से दौड़ एवं वॉकथॉन आयोजित किया गया. इसे भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई ने झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दौड़ एवं वॉकथॉन जस्टिस फॉर ऑल यानि की सबके लिए है फिर चाहे वह आम नागरिक हो, ब्यूरोक्रेसी हो या कोई भी हो. जब हमने मुख्य न्यायाधीश से पूछा कि दिल्ली में इस वक्त एक्यूआई 400 पार है तो यह दौड़ एवं वॉकथॉन आयोजित करने का औचित्य क्या है, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
सुबह के वक्त जब यह दौड़ एवं वॉकथॉन चल रही थी तब सुप्रीम कोर्ट के नजदीकी एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन के मुताबिक, वायु गुणवत्ता इंडेक्स का पैमाना 469 पर था. जो की हवा में खतरनाक स्तर के प्रदूषण का द्योतक है.
वहीं दूसरी तरफ शाम करीब पांच बजे इंडिया गेट पर दिल्ली के लोग शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने और सरकार से जरूरी कदम उठाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे. लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही इंडिया गेट पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया था ताकि प्रदर्शनकारी इंडिया गेट तक पहुंच पाए. 5:00 बजे के करीब जब प्रदर्शनकारी कर्तव्य पथ से होते हुए इंडिया गेट की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया और प्रदर्शनकारियों ने भी वहीं पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस प्रदर्शन में आम लोगों के साथ-साथ पर्यावरणविद्, पत्रकार, एक्टिविस्ट और छात्र भी मौजूद थे. यह प्रदर्शन करीब 50 मिनट तक चला. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने घोषणा की कि इंडिया गेट पर प्रदर्शन गैरकानूनी है और लोग वहां से चले जाएं. इसके कुछ वक्त बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर हिरासत में लेना शुरु कर दिया.
देखिए सुप्रीम कोर्ट की दौड़ और इंडिया गेट पर प्रदर्शन को समेटती हमारी ये खास रिपोर्ट.
ये दूसरी बार है जब हम किसी मुहिम की शुरुआत कर रहे हैं और आपसे इसका हिस्सा बनने की अपील कर रहे हैं. ऐसा क्यों है, जानने के लिए ये लेख पढ़िए. साथ ही इस मुहिम में मनचाही राशि के जरिए योगदान दीजिए और ‘हवा का हक़’ की इस मुहिम में शामिल होने लिए यहां क्लिक करें.
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार