Video
कटक: दो दिनों में दो हिंसक घटनाओं में दर्जनों लोग घायल, कर्फ्यू के साथ-साथ इंटरनेट बंद
कटक के दरगाह बाज़ार इलाके में दो दिनों के बीच हिंसा की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं. पहली झड़प शनिवार को देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन जुलूस के दौरान हुई. जिसमें कई लोग घायल हो गए.
वहीं, दूसरी घटना रविवार शाम को तब हुई जब पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की बाइक रैली को संवेदनशील क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया, जिसके बाद पथराव हुआ. इस घटना में आठ पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 25 लोग घायल हो गए.
फिलहाल प्रशासन ने ‘असामाजिक तत्वों’ द्वारा अफवाह फैलाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए इंटरनेट सेवाओं का दुरुपयोग रोकने के लिए मंगलवार (7 अक्टूबर) शाम 7 बजे तक 48 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है. साथ ही पूरे इलाके में 36 घंटों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया.
न्यूज़लॉन्ड्री की टीम ने पाया कि पूरे इलाके में पुलिस तैनात है और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. वहीं, दरगाह बाज़ार इलाके में बिखरे कांच और तोड़फोड़ का शिकार हुई कारों की हालत, हिंसक घटना की साफ-साफ गवाही दे रही हैं. हालांकि, आज कर्फ्यू में कुछ ढील दी गई है.
स्थानीय निवासी चिंटू सिंह कहते हैं, “कटक भाईचारे का शहर है. हम यहां सब मिल-जुलकर रहना चाहते हैं. कुछ लोग ऐसा करके माहौल को बिगाड़ देते हैं. पुलिस पर हमला करना और इस तरह की घटना से सब लोग परेशान होते हैं."
देखिए कटक से हमारी ये खास रिपोर्ट.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions