Khabar Baazi
बिहार में विधानसभा चुनावों का ऐलान: दो चरणों में होगा मतदान, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
बिहार के लिए चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. बिहार के चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा. वहीं, दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 14 नवंबर को मतगणना होगी और 16 नवंबर तक पूरी प्रक्रिया खत्म कर ली जाएगी. चुनाव आयोग ने आज दिल्ली में चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए ये जानकारी दी.
चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए आगामी 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी. इसके बाद 17 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी. 20 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. इसके बाद 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा.
दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी. 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. 14 नवंबर को मतगणना होगी. मालूम हो कि 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.
आंकड़ों पर एक नजर
बिहार में कुल 90,712 पोलिंग बूथ हैं, जो कि 243 विधानसभा क्षेत्रों का हिस्सा हैं. इसमें अनुसूचित जनजाति के लिए 2 और अनुसूचित जाति के लिए 38 विधानसभा क्षेत्र आरक्षित हैं. इस बार की मतदाता सूची में कुल 7.42 करोड़ मतदाता दर्ज हैं. जिनमें से 3.92 करोड़ पुरुष और 3.50 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं. इनमें से 4 लाख वरिष्ठ नागरिक हैं. जिनमें से 14 हजार मतदाता 100 वर्ष के हैं. वहीं, पहली बार मतदान करने वाले वोटरों की संख्या 14 लाख है.
बिहार के लिए 17 नई पहल
चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए बिहार में पहली बार 17 नई पहल की गई हैं. जिनमें राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट्स की ट्रेनिंग और चुनाव आयोग के बूथ लेवल अधिकारियों की ट्रेनिंग शामिल है. इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को भी इस बार प्रशिक्षित किया गया है. इसके अलावा अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है. वहीं, मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए पहली बार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जा रही है. चुनाव आयोग इस बार बीएलओ के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र भी जारी करने जा रहा है.
चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार बूथ पर मोबाइल जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी. साथ ही स्पष्ट रूप से पढ़ी जा सकने वाली वोटर स्लिप उपलब्ध होगी.
भ्रामक और गलत सूचनाओं के इस दौर में आपको ऐसी खबरों की ज़रूरत है जो तथ्यपरक और भरोसेमंद हों. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और हमारी भरोसेमंद पत्रकारिता का आनंद लें.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra