Khabar Baazi
एशियानेट न्यूज़ की महिला पत्रकारों के खिलाफ साइबर अभियान, चैनल ने दर्ज कराई शिकायत
तिरुवनंतपुरम से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एशियानेट न्यूज़ ने अपनी महिला पत्रकारों और चैनल के खिलाफ चलाए जा रहे एक संगठित साइबर अभियान को लेकर साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
चैनल के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स खासतौर पर फेसबुक और यूट्यूब पर एक सुनियोजित अभियान चलाया गया, जिसमें सीपीआई (एम) और भाजपा समर्थक कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने यह दावा किया कि एक वरिष्ठ महिला पत्रकार के साथ एक युवा कांग्रेस विधायक ने यौन शोषण किया है.
इन दावों के साथ ही सोशल मीडिया पर उस विधायक और पत्रकार की पहचान को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं. कई पोस्ट्स में एक ‘प्रमुख महिला संपादक’ पर भी आरोप लगाए गए कि उन्होंने पीड़िता की कोई मदद नहीं की.
एशियानेट न्यूज़ ने अपनी शिकायत में जिन व्यक्तियों को नामजद किया है, उनमें पोराली शाजी, शमीर शाहुद्दीन वरकला और अरुण लाल एसवी शामिल हैं. साथ ही, 'एबीसी मलयालम' और 'एसवीएस वाइब्स' जैसे यूट्यूब चैनलों का भी जिक्र किया गया है. चैनल ने इन सभी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए विस्तृत जांच की मांग की है.
चैनल ने इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री, राज्य के पुलिस महानिदेशक और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स को भी ज्ञापन सौंपा है.
भ्रामक और गलत सूचनाओं के इस दौर में आपको ऐसी खबरों की ज़रूरत है जो तथ्यपरक और भरोसेमंद हों. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और हमारी भरोसेमंद पत्रकारिता का आनंद लें.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context