Video
Ahmedabad Plane Crash : डॉक्टर्स हॉस्टल की सूरते हाल
12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक अंतरराष्ट्रीय विमान, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद ज़मींदोज़ हो गया. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक करीब 270 लोगों के शव बरामद हुए हैं. यह आंकड़ा और भी ज़्यादा होने की संभावना बताई जा रही है.
इस हादसे का असर घटनास्थल से कुछ ही दूर स्थित डॉक्टर्स आपर्टमेंट तक हुआ. हादसे के बाद विमान में लगी भीषण आग की लपटें इस रिहायशी इमारत तक जा पहुंचीं. इन अपार्टमेंट्स में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर रहते हैं जो अहमदाबाद के सिविल अस्पताल और कैंसर अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
अपार्टमेंट से 100 मीटर की दूरी पर वह मेस है जहां एयर इंडिया का विमान गिरा और यहां तक आग की लपटें पहुंच गईं. घटना के समय डॉक्टर्स अपनी ड्यूटी पर थे हालांकि उनके परिजन घर में मौजूद थे.जानकारी के मुताबिक़ इस अपार्टमेंट में रहने वाले 16 लोग घायल हुए हैं.
हादसे के तीसरे दिन प्रशासन द्वारा डॉक्टर्स को ज़रूरी सामान समेट कर इमारत से निकलने के लिए कहा गया है.
देखें रिपोर्ट-
Also Read
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Beyond ‘cleaning’ voter rolls: The digital machinery behind SIR
-
Who controls your right to vote? Four questions the ECI must answer
-
Hyderabad Muslim voters say BJP BLA sought their deletion despite knowing them since childhood
-
एनएल चर्चा 443: चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का हल्लाबोल और दिवालिया प्रक्रिया में अडाणी का दबदबा