Video
#planecrash: एयर इंडिया विमान हादसे के चश्मदीदों की जुबानी
गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ. एयर इंडिया का विमान क्रैश होकर गिर पड़ा. यह हादसा गुरुवार दोपहर हुआ, जब अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट एक मेडिकल कॉलेज की मेस की बिल्डिंग पर आ गिरी.
दुर्घटना में 241 यात्रियों सहित आस-पास मौजूद लोगों की भी मौत होने की जानकारी आई है. साथ ही मेडिकल कॉलेज के कई छात्र गायब और घायल हैं.
चश्मदीदों ने बताया कि क्रैश होने पर जोरदार धमाका हुआ, हर तरफ घना धुआं फैल गया और लोग डर के मारे घरों से भागने लगे.
थोड़ी देर बाद जब लोगों को समझ आया तो तुरंत वो हादसे की जगह पर लौट आए और मदद करने लगे. फिलहाल, घटनास्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ आदि एजेंसियां राहत एवं बचाव में जुटी हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी घटनास्थल पर पहुंचे और साथ ही घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल भी गए.
हादसे में जले शवों की शिनाख्त काफी मुश्किल हो रही है, ऐसे में सरकार डीएनए सैंपल लेकर टेस्ट करा रही है. साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी हादसे की हर एक जानकारी एकत्र कर रही हैं.
देखिए घटनास्थल से ये रिपोर्ट.
Also Read
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Beyond ‘cleaning’ voter rolls: The digital machinery behind SIR
-
Who controls your right to vote? Four questions the ECI must answer
-
Hyderabad Muslim voters say BJP BLA sought their deletion despite knowing them since childhood
-
एनएल चर्चा 443: चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का हल्लाबोल और दिवालिया प्रक्रिया में अडाणी का दबदबा