Khabar Baazi
अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
हरियाणा के सोनीपत जिला अदालत ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उन्हें रविवार को उनके 8 मई को फेसबुक पर किए गए पोस्ट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. इस पोस्ट में उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र किया था, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक नेता ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. साथ ही हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी उन्हें महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा था.
इसके बाद हरियाणा पुलिस ने सात दिन की रिमांड की मांग की थी, वहीं अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला लिया. अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी.
इस पूरे विवाद पर महमूदाबाद ने 14 मई को एक बयान जारी किया. उन्होंने कहा, "मेरी बातों को पूरी तरह से गलत समझा गया है. मैंने अपने विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का प्रयोग करते हुए शांति और सौहार्द को बढ़ावा देने तथा भारतीय सशस्त्र बलों की दृढ़ कार्रवाई की सराहना करने का प्रयास किया, जबकि मैंने उन लोगों की आलोचना की जो घृणा फैलाते हैं और भारत को अस्थिर करने की कोशिश करते हैं.”
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test