Video
पुंछ: ‘जो सोशल मीडिया पर जंग लड़ रहे हैं, एक बार बॉर्डर पर आकर लड़ें’
7 मई को पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई अन्य घायल हो गए. मरने वालों में 52 वर्षीय अमरीक सिंह भी शामिल थे. इस बातचीत में मृतक अमरीक सिंह के भतीजे जमरोध सिंह ने गोलीबारी और उसके बाद के हालातों पर जानकारी दी.
मालूम हो कि पुंछ भारत का सीमावर्ती जिला है, जो लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) से सटा हुआ है. जमरोध सिंह ने बातचीत में बताया कि पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी हुई. वे कहते हैं कि अगर प्रशासन ने उन्हें ठीक से आगाह किया होता तो वो सुरक्षित स्थान पर चले जाते, वो लोग मॉकड्रिल के भ्रम में रहे और पाकिस्तान की गोलीबारी का शिकार हो गए.
जमरोध सिंह कहते हैं, ‘विराट कोहली भी जब आईपीएल खेलने जाता है तो सुरक्षा के इंतजाम करके जाता है. जबकि वो तो सिर्फ खेल है और यहां सीमा पर युद्ध जैसे हालात में हमें ठीक से आगाह तक नहीं किया गया.’
इसके अलावा जमरोध टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर पैदा किए गए युद्धोन्माद पर भी चिंता जताते हैं. वो कहते हैं, ‘जंग सोशल मीडिया पर नहीं लड़ी जाती है. उसके लिए ग्राउंड जीरो पर आकर देखिए.’
देखिए जमरोध से हमारी ये पूरी बातचीत.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables