Video
भारत का दावा: पाकिस्तान का 36 जगहों पर हमला, तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल
भारत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 8 मई की रात पाकिस्तान द्वारा देश में अलग-अलग स्थानों पर किए गए ड्रोन हमलों की जानकारी दी. एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहे.
इस दौरान बताया गया कि 8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने 36 स्थानों पर 300 से 400 ड्रोन का प्रयोग घुसपैठ के लिए किया. जिसमें से कई को हमारी सेना ने मार गिराया. ड्रोन के मलबे की फोरेंसिक जांच की जा रही है. प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि ये तुर्की के हैं.
इसके साथ ही कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान नागरिक विमानों को कवर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. ऐसा करने के लिए वह अपने एयरस्पेस को खुला रख रहा है ताकि भारत जवाबी कार्रवाई न कर सके.
इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के तरफ से किए जा रहे अलग-अलग दावों का जवाब दिया.
देखिए यह वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context