Video
भारत के लड़ाकू विमान और पाकिस्तान में मारे गए लोगों पर क्या बोले विक्रम मिस्री
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जवाहर भवन स्थित विदेश मंत्रालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि 7 मई की रात में पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों में हमले किए.
07-08 मई 2025 की रात को जो हुआ उसको लेकर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने विस्तार से जानकारी दी है. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. इन हमलों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया गया. इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए गए हैं. जो पाकिस्तानी हमलों का प्रमाण है.’
वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान द्वारा फैलाये जा रहे झूठ को लेकर काफी विस्तार से जानकारी दी है. धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने के पाकिस्तान के दावे पर मिस्री ने कहा कि हमने सिर्फ आंतकवादी ठिकानों को निशाना बनाया. वहीं, पाकिस्तान ने गोलाबारी में एक गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जिसमें सिख समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा राफेल को गिराए जाने के दावे पर मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान अपने जन्म के समय से ही झूठ बोल रहा है. जहां तक राफेल के गिराए जाने की बात है तो उचित समय आने पर जवाब दिया जाएगा.
वहीं, पाकिस्तान द्वारा पहलगाम हमले की निष्पक्ष संयुक्त जांच की मांग को इनकार करे हुए मिस्री ने कहा कि ऐसे मामलों में पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड ठीक नहीं रहा है. उन्होने कहा, ‘चाहे वह 2008 का मुंबई आतंकी हमला हो या फिर पठानकोट 2016 में हुआ हमला. भारत ने दोनों मामलों की जांच में तमाम प्रमाण पाकिस्तान को उपलब्ध कराए लेकिन पाकिस्तान ने उसमें कोई खास कदम नहीं उठाए.’
देखिए ये वीडियो.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context