Khabar Baazi
पाकिस्तानी पैनलिस्टों के जरिए प्राइम टाइम पर नूरा कुश्ती करता भारतीय मीडिया
एक तरफ भारत सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ‘भड़काऊ सामग्री’ और ‘गलत सूचना’ के लिए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है तो दूसरी तरफ भारत के समाचार चैनल पाकिस्तानियों को प्राइम टाइम पर बिठा रहे हैं.
इस दौरान बड़ी-बड़ी बातों और ग्राफिक्स के जरिए युद्धोन्माद पैदा किया जा रहा है. कुछ चैनलों ने तो पाकिस्तानी पैनलिस्टों को उनकी मूर्खतापूर्ण तथा कभी-कभी अनुचित टिप्पणियों को भी चैनल के जरिए प्रसारित होने का मंच दे रहे हैं.
उदाहरण के लिए, रिपब्लिक भारत पर ऐश्वर्य कपूर द्वारा होस्ट किए गए 'पूछता है भारत' कार्यक्रम में पाकिस्तान के रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ हामिद खान ने कहा, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स ने कह दिया कि यह सारा पहलगाम ड्रामा है और
मोदी ने अपनी नाकामी और अनपॉपुलरिटी छुपाने के लिए यह सब किया. उसके बाद आपके अपने सांसद, प्रेस और अपनी जनता आपसे पूछ रही है कि
ये मोदी को ड्रामा करने की जरूरत क्या थी, उसके बाद जो कश्मीरियों के साथ अब आपने शुरू कर दिया है, इस पे पूरी दुनिया आपको कश्मीरियों के जेनोसाइड पे मुजरिम करार दे रही है.’
उल्लेखनीय है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी किसी रिपोर्ट में ऐसा कोई दावा नहीं किया है.
इससे पहले कि उसकी आवाज बंद की जाती, हामिद ने कहा, ‘आपकी पतलून गीली हो जाएगी.’
इसी शो में पाकिस्तानी राजनेता अब्दुल समद याकूब ने कहा, ‘हां, हम किसी देश पर हमला करने के लिए एफ-16 का इस्तेमाल नहीं कर सकते लेकिन अगर भारत हमला करता है तो हमें उनका इस्तेमाल करना ही होगा. हमने इन्हें कोई सर्कस में चलाने के लिए तो रखा नहीं है.’
वहीं, टाइम्स नाउ नवभारत पर नविका कुमार के ‘सवाल पब्लिक का’ कार्यक्रम में पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत अमीन ने कहा कि इस बहस में सभ्य तरीके से बातचीत होनी चाहिए.
दूसरे पैनलिस्ट मेजर (रिटायर्ड) गौरव आर्य की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए अमीन ने कहा, ‘उन्होंने कहा कि ये लोग [पाकिस्तानी] लाहौरी हैं. मैंने पाकिस्तान के टेलीविजन पर भी इससे बड़ी नस्लवादी टिप्पणी नहीं सुनी है.’
इसके बाद आर्य खुलकर गाली देने लगे. उन्होंने कहा, ‘आपका वजीर ये कहता है कि लकड़ियां कम पड़ जाएंगी. आप दफा होइए यहां से. समझे.. ज़लील किस्म के आदमी, दो कौड़ी के लाहौरी पाकिस्तानी पंजाबी. चीन की भीख पर पलने वाले तुम्हें शर्म नहीं आती? तुम लकड़ियां इकट्ठा करोगे.. सर काट के लाएंगे.’
इसके बाद असीम ने शो बीच में ही छोड़ दिया. नाविका ने फिर पैनल में मौजूद दूसरे पाकिस्तानी, राजनेता मुहम्मद जुबैर उमर का रुख किया. जुबैर ने कहा, ‘भारत एक नादान बच्चे की तरह काम करता है. यह पहले धमकी देता है, फिर फंस जाता है. उसको लगता है कि हम धमकी देंगे तो पाकिस्तान के हाथ-पांव जोड़ी कांप जाएंगे, पर ऐसा कुछ नहीं है.’
कुछ इसी तरह न्यूज़18 इंडिया पर अपने डिबेट शो ‘गूंज’ में रुबिका लियाकत ने एक पाकिस्तानी पैनलिस्ट, पीएमएल नेता डॉ. इरशाद अहमद खान को बोलने ही नहीं दिया.
लियाकत ने कहा, ‘कोई आदमी रहना नहीं चाहता है आपके साथ. कोई मुल्क आपके साथ लंबे समय तक रहना नहीं चाहता है. आप वो देश हैं जो दुनिया के नक्शे पर नासूर बनकर रहेंगे. बंद कीजिए इस आदमी की आवाज.’
इसके बाद शो के डॉ. खान की आवाज या तो सुनाई नहीं दे रही थी या फिर लियाकत और अन्य पैनलिस्ट उन्हें डांट रहे थे.
भ्रामक और गलत सूचनाओं के इस दौर में आपको ऐसी खबरों की ज़रूरत है जो तथ्यपरक और भरोसेमंद हों. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और हमारी भरोसेमंद पत्रकारिता का आनंद लें.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage