Khabar Baazi
हैदराबाद: यूनिवर्सिटी छात्रों का विरोध प्रदर्शन कवर कर रहे पत्रकार को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा
रविवार को हैदराबाद स्थित एक यूनिवर्सिटी में चल रहे विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे एक पत्रकार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सुमित झा ‘साउथ फर्स्ट’ में काम करते हैं. वह तेलंगाना सरकार के यूनिवर्सिटी के आसपास 400 एकड़ भूमि की नीलामी के फैसले के विरोध में आयोजित प्रदर्शन को कवर कर रहे थे.
साउथ फर्स्ट के अनुसार, पत्रकार ने पुलिस को अपनी पहचाई बताई लेकिन इसके बावजूद उसे कोल्लूर पुलिस स्टेशन ले गई. फिलहाल, उसे छोड़ दिया गया है.
पुलिस वैन में हिरासत में बैठे सुमित झा ने बताया कि पुलिस ने उसका फोन छीन लिया है और प्रदर्शनकारियों के साथ उसे भी हिरासत में ले लिया. हालांकि, बाद में मोबाइल वापस किया गया.
भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि तेलंगाना में पुलिस ने बर्बरता की है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
झा को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वह छात्रों और पुलिस का विरोद को लेकर आमना-सामना हो रहा था.
साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में 53 छात्रों को हिरासत में लिया. उन पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने और कर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया. हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया लेकिन दो प्रदर्शनकारियों बी. रोहित कुमार और एर्राम नवीन कुमार अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं.
Also Read
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant