Khabar Baazi
सुभाष चंद्रा ने फिर किया ट्वीट, बोले- लोगों ने रिया चक्रवर्ती से माफी मांगने पर मेरी सराहना की
ज़ी के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने सोमवार को एक बार फिर से ट्वीट किया. इस बार उन्होंने लिखा, “सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया से माफ़ी मांगने के चलते मिली सराहना से मैं अभिभूत हूं. हालांकि, मेरा विश्वास अब भी वही है. माफ़ी मांगने से अतीत में हुई गलतियों को सुधारा तो नहीं जा सकता लेकिन भविष्य में कम गलतियां करने में मदद मिलती है."
इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को इस बारे में ट्वीट किया था. तब सुभाष चंद्रा ने रिया कोसुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में दोषी बनाने के लिए उनसे माफ़ी मांगी थी. कुछ दिन पहले ही रिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया गया है.
गौरतलब है कि एक्टर राजपूत की मौत साल 2020 में हुई. उसके बाद मेनस्ट्रीम मीडिया ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती को निशाना बनाया. रिया उस समय सुशांत की प्रेमिका थी. मीडिया ने सुशांत के बहाने रिया का मीडिया ट्रायल किया. इस मामले में सबसे आगे ज़ी न्यूज रहा.
इसी को लेकर चंद्रा ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, “सुशांत राजपूत मर्डर केस में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. मेरा मानना है कि यह विश्वसनीय सबूतों की कमी के कारण है. अस्पष्टता की कोई गुंजाइश नहीं है, इसलिए इसका मतलब है कि कोई मामला नहीं बनता. पीछे मुड़कर देखने पर मुझे लगता है कि रिया चक्रवर्ती को मीडिया ने आरोपी बनाया था, जिसका नेतृत्व ज़ी न्यूज़ ने अपने संपादक और रिपोर्टरों (उस समय) के ज़रिए किया था. अन्य लोग ज़ी न्यूज़ को फॉलो करते थे. ज़ी न्यूज़ के मेंटर के तौर पर, मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वे हिम्मत रखें और माफ़ी मांगें. मैं रिया से माफ़ी मांगता हूं, भले ही मेरी इसमें कोई संलिप्तता न हो. मैं ‘एक मुखी रुद्राक्ष’ की तरह हूं बाहर और अंदर एक समान.”
न्यूज़लॉन्ड्री ने इस मामले पर विस्तार से कवरेज की थी कि मेनस्ट्रीम मीडिया ने राजपूत की मौत और चक्रवर्ती के खिलाफ़ मुकदमे को कैसे कवर किया. आप इस मुद्दे पर हमारी रिपोर्ट और विश्लेषण यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
रिया चक्रवर्ती को मीडिया किस तरह निशाने पर ले रहा था, जानने के लिए पढ़िए ये रिपोर्ट.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian