Video
ईद पर जामा मस्जिद से भाइचारे का संदेश देती नेहा भारती
रमजान के दौरान हर शाम, नेहा और उनकी टीम ने जामा मस्जिद में रोज़ा खोलने वाले सैकड़ों मुसलमानों को खाना बांटा. यह एक ऐसा मिशन है, जिसे उन्होंने 2021 में अपने माता-पिता के साथ शुरू किया था और अब दर्जनों लोग उनका साथ दे रहे हैं. ये लोग वक्त, पैसा और संसाधनों के जरिए उसके इस काम में योगदान दे रहे हैं.
नेहा के पिता जय प्रकाश कहते हैं, “हमने कभी हिंदू-मुस्लिम के बीच कोई अंतर नहीं देखा है, और यही हमने अपने बच्चों को सिखाया है.”
भाईचारे और प्यार की मिसाल बनती नेहा को सोशल मीडिया पर कई धमकियां मिलीं. उन्होंने न्यूज़लॉन्ड्री को बताया, “चाहे आप कुछ भी करें, चाहे वह कोई भी अच्छा काम हो, चाहे वह खाना हो, कपड़े हों या कुछ और, हमेशा ऐसे लोग होंगे जो आपकी आलोचना करेंगे.”
लेकिन जैसा कि उनकी टीम के एक सदस्य कहते हैं, "यह भगवान का काम है. और हम सभी भगवान के काम के साथ हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह हिंदू हैं."
देखिए ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Beyond ‘cleaning’ voter rolls: The digital machinery behind SIR
-
Who controls your right to vote? Four questions the ECI must answer
-
Hyderabad Muslim voters say BJP BLA sought their deletion despite knowing them since childhood
-
एनएल चर्चा 443: चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का हल्लाबोल और दिवालिया प्रक्रिया में अडाणी का दबदबा