Khabar Baazi
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: पुलिस ने दाखिल की 1200 पेज की चार्जशीट
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने 1200 से अधिक पन्नों की चार्जशीट बीजापुर जिला अदालत में दाखिल की है. पुलिस के मुताबिक, मुकेश की हत्या सड़क निर्माण में चल रही गड़बड़ियों को उजागर करने के कारण की गई. इस हत्या की योजना चार लोगों ने बनाई. जिनमें ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उनके दो भाइयों के अलावा एक सुपरवाइज़र भी शामिल है.
मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकार को बताया गया है. कॉल डाटा रिकार्ड्स, सीसीटीवी फुटेज और 72 गवाहों के बयानों के आधार पर ये चार्जशीट तैयार की गई है.
पुलिस की जांच पड़ताल के मुताबिक, इन चार आरोपियों ने मुकेश पर किसी भारी चीज से हमला किया. जिससे उनके सिर, छाती, पीठ और पेट में गंभीर चोटें आईं. पत्रकार मुकेश की हत्या करने के बाद उनके शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया और पुलिस को गुमराह करने के लिए टैंक का ढक्कन भी कंक्रीट से बंद कर दिया गया.
गौरतलब है कि मुकेश अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से नेलसनार-मिर्थुर-गंगालूर सड़क निर्माण कार्य में हुई गड़बड़ियों को उजागर कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, उनकी इस रिपोर्टिंग को लेकर ठेकेदार सुरेश नाराज़ था.
बता दें कि इस घटना को इसी साल की शुरुआत में अंजाम दिया गया. जब मुकेश घर वापस नहीं लौटे तो उनके भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस को उनका शव 3 जनवरी को मिला. पुलिस ने शव की पहचान उनके हाथ पर बने टैटू से की.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage