NL Charcha
एनएल चर्चा 360 : परिसीमन, भाषा और शिक्षा नीति पर दक्षिणी राज्यों की चिंता और दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट प्रस्तुत
इस हफ्ते परिसीमन को लेकर तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच हुई तनातनी और दिल्ली विधानसभा में आबकारी नीति मामले पर कैग रिपोर्ट प्रस्तुत करने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा तेलंगाना के श्रीसेलम लेफ्ट बैंक कनाल प्रोजेक्ट में सुरंग ढह जाने से आठ लोग फंसे, उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन में 57 लोग दबे, पुणे में एक 26 वर्षीय महिला का एक बस में बलात्कार, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने ग्लेशियर संरक्षण को लेकर पीएम मोदी को लिखा पत्र और रूस का विरोध करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में हुई वोटिंग आदि भी हफ्तेभर तक सुर्खियों में रही.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह और एवं हृदयेश जोशी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “अगर परिसीमन की बात करें तो जब जनसंख्या के आधार पर सीटों के बढ़ने-घटने की बात आएगी तो सीटों का पैमाना केवल जनसंख्या नहीं हो सकता यदि यही पैमाना रहा तो उत्तर के मुक़ाबले दक्षिण के राज्य पावर बैलेंस में कहीं पीछे छूट जाएंगे, यह बेहद स्वाभाविक सी चिंता है.”
इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए हृदयेश कहते हैं, “भारत का 2002 का जो परिसीमन हुआ था तब से लेकर अब तक क़रीब 30-32 करोड़ की आबादी बढ़ी है और इससे जो तस्वीर निकलकर आ रही है उसमें उत्तर प्रदेश और बिहार में 25 सीटों का बढ़ना तय माना जा रहा है और दक्षिण में 15 सीटों को नुकसान होगा.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
05:00 - सुर्खियां
12:32 - केंद्र और तमिलनाडू विवाद
1:04:10- दिल्ली में कैग रिपोर्ट पर बहस
01:24:42 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
आनंद वर्धन
मोहन राकेश की कहानी- सीमाएं
हृदयेश जोशी
शेखर जोशी की कहानी- कोसी का घटवार
शार्दूल कात्यायन
बीबीसी रिपोर्ट - बिलियन इंडियंस हैव नो स्पेंडिंग मनी
फिल्म - अनफोर्गिवेन
मनोज मित्ता की किताब - व्हेन अ ट्री शुक दिल्ली
गुलज़ार की टीवी सीरीज़ - किरदार
अतुल चौरसिया
सीरीज़ - द ग्रेटेस्ट राइवलरी: इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage