NL Charcha
एनएल चर्चा 359: यूएसएआईडी पर अमेरिका से लेकर भारत तक उठते सवाल और रेखा गुप्ता बनी सीएम
इस हफ्ते 27 साल बाद दिल्ली में बनी भाजपा सरकार और भारत में मतदान बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 21 मिलियन डॉलर की मदद और यूएसएआईडी को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संभाला कार्यभार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एनजीटी के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट में प्रयागराज में महाकुंभ के पानी में प्रदूषक तत्वों का जिक्र, कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में छात्रा की आत्महत्या के बाद विवाद और 15 फ़रवरी की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल रहे.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और द रेड माइक के सह संस्थापक एवं पत्रकार सौरभ शुक्ला शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “आप जब दुनिया के बहुत शक्तिशाली देशों की बात करते हैं और अमेरिका की चौधराहट का जिक्र होता है, वह यूएसएआईडी समेत ऐसे ही कई और छोटे-छोटे तरीकों से हासिल होती है.”
इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए सौरभ कहते हैं, “2015 में यूएसएआईडी ने स्वच्छ भारत अभियान को फंड किया. इसके अलावा भी कई सारी सरकारी योजनाओं को यूएसएआईडी ने फंड किया.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
05:00 - सुर्खियां
22 :05 - यूएसएआईडी पर विवाद
48:24 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
54:10- दिल्ली में बनी भाजपा की सरकार
01:20:42 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
सौरभ शुक्ला
अमिताव घोष की किताब - वाइल्ड फिक्शन: एसेज
शार्दूल कात्यायन
किताब - द इकनोमिक ग्रोथ इंजन
किताब - द टाइम आई गॉट ड्रंक
जॉन ऑलिवर के शो लास्ट वीक टुनाइट का एपिसोड- ट्रंप 2.0
इला चंद्र जोशी का उपन्यास- कवि की प्रेयसी
विकास जांगड़ा
यूएसएड को लेकर जारी सुनवाई - द यूएसएआईडी बिट्रेयल
स्मिता शर्मा
द रेड माइक पर सौरभ शुक्ल की राणा सफ़वी के साथ बातचीत
सीरीज़ - श्रिंकिंग
प्रोफ़ेसर जॉन मिर्शिमर को पढ़ें
अतुल चौरसिया
धर्मवीर भारती का उपन्यास - गुनाहों का देवता
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage