Video
दिल्ली: रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर शपथ समारोह में आए लोगों ने क्या कहा
दिल्ली में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के दो हफ्ते बाद आज विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में संपन्न हुआ. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. रेखा गुप्ता के साथ-साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली.
रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री हैं. महिला के नाते वह चौथी मुख्यमंत्री हैं. भाजपा शासित राज्यों के लिहाज से देखें तो वह इकलौती मुख्यमंत्री हैं, जो महिला है. इसके अलावा हरियाणा से आने वाली वह तीसरी शख्सियत हैं, जो दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं.
शपथ ग्रहण समारोह के बाद रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और दिल्ली को आत्मनिर्भर बनाने की बात कहीं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मां यमुना के आशीर्वाद से आज वरिष्ठजनों की उपस्थिति में दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. मैं दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाती हूं कि मेरे जीवन का हर एक पल आपकी सेवा में समर्पित होगा.”
वहीं, इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग भी शामिल हुए. हमने तमाम लोगों से बातचीत के जरिए जानने और समझने की कोशिश की कि उनकी नई सरकार से क्या उम्मीदें हैं.
सुनिए लोगों ने क्या बताया.
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार