Video
यमुना: फ्लड प्लेन से किसानों को हटाकर पार्क बनाना कितना सही?
अक्टूबर 2024 में हमने अपनी विस्तृत रिपोर्ट में बताया था कि कैसे दिल्ली विकास प्राधिकरण यमुना के फ्लड प्लेन में कई जगहों पर कंक्रीट बिछा रहा है. जबकि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्त गाइडलाइन है कि यमुना के फ्लड प्लेन पर किसी तरह की डंपिंग, निर्माण आदि नहीं होना चाहिए. बावजूद इसके दिल्ली विकास प्राधिकरण यमुना में अब एक और जगह पर पार्क बनाने और दिल्ली के लोगों के लिए प्रकृति से जुड़ाव के नाम पर नए सिरे से निर्माण और कंक्रीट बिछाया जा रहा है.
इस प्रोजेक्ट का नाम है डीडीए असिता वेस्ट और लोकेशन है राजघाट. इस पार्क को यमुना वाटिका भी कहा जा रहा है. बता दें कि जहां पर यह पार्क बन रहा है, वहां पर पहले दिल्ली के बहुत सारे किसान खेती करते थे. लेकिन बीते कुछ सालों में इन्हें यहां से हटा दिया गया है और उनके घरों पर भी बुलडोजर चला दिया गया है. अब यहां पार्क बनाया जा रहा है.
लेकिन क्या किसानों को हटाकर उनकी खेती वाली जगह पर डीडीए द्वारा पार्क बनाना यमुना के फ्लड प्लेन के लिए उचित है?
जानने के लिए देखिए अनमोल प्रितम की ये खास रिपोर्ट.
Also Read
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
Hafta letters: NL’s coverage of SIR protest, question for Anand and violence in Manipur