Video
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़: 18 की मौत, रेलवे की लापरवाही और मीडिया कवरेज पर पहरा
शनिवार रात करीब 10:00 बजे राजधानी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई, जिससे अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब बहुत सारे यात्री प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान रेलवे की तरफ से घोषणा हुई कि प्लेटफार्म नंबर 14 पर आने वाली ट्रेन अब किसी और प्लेटफार्म पर आएगी. इतना सुनकर लोग उस प्लेटफॉर्म की तरफ भागने लगे और इस भागदौड़ से अफरा-तफरी शुरू हो गई.
हालांकि, शुरुआत में रेलवे की तरफ से बयान जारी किया गया कि स्टेशन पर किसी तरह की भगदड़ नहीं मची है और यह अफवाह है. लेकिन जब हम दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे तो हमें पता चला कि 15 लोगों की मौत हो चुकी है.
यहां एक बात और गौर करने वाली थी कि अस्पताल के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर और बैरिकेडिंग के जरिए मीडिया को अस्पताल के अंदर घुसने से रोक दिया गया. इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी हादसे की बात को स्वीकार किया.
इसके बाद हम लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचे. वहां पर भी तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई. इस तरह कुल 18 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. जिसमें 11 महिलाएं, तीन पुरुष और चार बच्चे शामिल हैं. मरने वालों में ज्यादातर बिहार और दिल्ली के रहने वाले हैं.
भगदड़ के वक्त मौजूद चश्मदीदों, घायल और मृतकों के परिजनों के साथ रात के 12:00 से लेकर सुबह 10:00 तक दिल्ली में क्या-क्या हुआ, इस बारे में विस्तार से जानने के लिए देखिए ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context