NL Charcha
एनएल चर्चा 358: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा, डार्क कॉमेडी के नाम पर अभद्र टिप्पणी और मणिपुर का सवाल
इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे, पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा अडाणी ग्रुप ने श्रीलंका में पवन परियोजना से खींचे हाथ, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने वक़्फ़ से जुड़ी जेपीसी रिपोर्ट को बताया अधूरा, ग़ाज़ा में बंधक बनाए इजराइली नागरिकों को लेकर ट्रंप की चेतावनी, एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेट स्पीच के मामलों में भारत में बीते साल के मुकाबले 74.4 फीसदी की वृद्धि और राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान भारतीय संविधान की नई प्रतियों को लेकर हंगामा आदि विषय भी हफ्तरेभर तक चर्चा में रहे.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान बीबीसी की पत्रकार सर्वप्रिय सांगवान शामिल हुईं. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल, स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. चर्चा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए हृदयेश कहते हैं, “मणिपुर में यह ग्यारहवीं बार है, जब यहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया है. बड़ी संख्या में वहां पर फ़ौज की तैनाती है. एक राज्य के लिए यह बेहद मायूस करने वाली बात है.”
इस मुद्दे पर रमन कहते हैं, “इस तरह के जो जनजातीय विवाद हैं, उसके राजनीतिक प्रबंध के कई तरीके थे. एक तो यह जो बड़ा समुदाय है, उसके नेता के साथ बातचीत करके एक भरोसा क़ायम किया जाए और दूसरे समुदाय के बीच भी विश्वास बनाया जाए, लेकिन वहां की सरकार इसमें नाकाम रही.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:36 - सुर्खियां
8:05 - रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी
27:10- मणिपुर में राष्ट्रपति शासन
50:50 - पीएम मोदी का अमेरिका दौरा
01:18:10 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
सर्वप्रिया सांगवान
वेब सीरीज - पेरेंटहुड
पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का इंटरव्यू
रमन किरपाल
फिल्म- मिसेज़
मणिपुर पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट्स
आनंद वर्धन
किताब - नालंदा: हाउ इट चेंज्ड द वर्ल्ड
विकास जांगड़ा
हिंदी फिल्म - मुल्क
समय रैना और बियर बाइसेप्स विवाद पर लेख
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage