NL Charcha
एनएल चर्चा 357: बजट से बढ़ेगी किसकी बचत और दिल्ली विधानसभा चुनाव
इस हफ्ते साल 2025-26 के लिए भारत सरकार द्वारा पेश बजट और दिल्ली चुनावों को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा 5 फ़रवरी को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए हुए मतदान, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी और संगम में लगाई डुबकी, गुजरात में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी का गठन, भाजपा सांसदों द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, अमेरिका से जबरन वापस भेजे गए 104 भारतीय और अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा ग़ाज़ा पट्टी पर अमेरिकी नियंत्रण का प्रस्ताव रखना आदि विषय भी हफ्तरेभर तक चर्चा में रहे.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान अर्थशास्त्री मिताली निकोर और द कारवां के हिंदी संपादक विष्णु शर्मा ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से रिपोर्टर अवधेश कुमार शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है, उसके लिए औसतन आठ प्रतिशत की बढ़त चाहिए जबकि इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक़, 6.3 से 6.8 तक ही बढ़त रह सकती है. सरकार यह कैसे कर पाएगी और बढ़त यही है तो विकसित भारत का सपना कैसे पूरा हो पाएगा?”
इस मुद्दे पर मिताली कहती हैं, “विकसित भारत 2047, एक बहुत अच्छा लक्ष्य है, जो सुनने में काफी अच्छा भी लगता है. चाहे 6% हो या 6.5% भारत आज भी सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. हमारा प्रदर्शन 8% के पास न दिखे लेकिन 6 या 6.5 फीसदी प्रदर्शन भी उतना बुरा नहीं है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:15 - सुर्खियां
15:20- बजट के क्या फायदे
51:18 - दिल्ली के चुनाव
01:15:10 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
मिताली निकोर
फॉलो - nikoreassociates.com
फिल्म - द ग्रेट इंडियन किचन
विष्णु शर्मा
हरतोष सिंह बल का मनमोहन सिंह पर लेख
शार्दूल कात्यायन
दिल्ली चुनाव के घोषणापत्र पर शिवनारायण की रिपोर्ट
वेब सीरीज़- साइलो
मिनी टीवी सीरीज़- एंड देन देअर वर नन
अवधेश कुमार
अश्विनी वैष्णव पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट
कुंभ से बसंत कुमार की ग्राउंड रिपोर्ट
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार